Friday, May 3, 2019

डर

सोचता हू कभी तो लगता है जिंदगी आसान है
पर जब कोई सपना
पलको पर आकर कुछ कहने लगता है
तब अहसास होता है कि नही
ज़िन्दगी आसान नही है
यह तो उस पीड़ा के समान है जो
हर वक्त धीरे धीरे उम्र को काट कर
जीवन को सागर की गहराई में
ले जाती है जहाँ
सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है
ओर नज़र धुंधली होने लगती है
हाथ कांपने लगते है,,
वह सपना जिसमे तुझको
पाने की चाहत रखी थी
वो कांच के समान टूटने
लगता है,,,

No comments:

Post a Comment